यूपी: सरकारी कर्मचारी ट्रेन से कटा, हथेली पर लिखा था, साहब बहुत परेशान करते हैं
uttar pradesh news (शाहजहांपुर)। यूपी के शाहजहांपुर में प्रताड़ना से आहत एक सरकारी कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ। मृतक की हथेली पर लिखा था- 'साहब बहुत परेशान करते हैं।' उसकी पहचान राम बहादुर के रूप में हुई है, वह उप कृषि निदेशक का अर्दली था। उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अर्दली राम बहादुर के परिजनों के मुताबिक, उप कृषि निदेशक राम बहादुर का उत्पीड़न करते थे। जिसके बाद आज उन्हें ये दिन देखना पड़ा है। परिजनों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि यह घटना थाना सदर बाजार के लालपुल की है, जहां से शव बरामद हुआ।

आरोपी अधिकारी फरार हुआ
वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजन अभी यह नहीं बता पाए हैं कि राम बहादुर का कैसे उत्पीड़न किया जाता था। हां, आरोपी अधिकारी फरार है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications