शर्मनाक: कूड़े में पड़ी नवजात बच्ची को मुंह में दबाकर भागा कुत्ता, जब तक छोड़ा तब तक हो चुकी थी देर
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची को कुत्ता मुंह में दबाकर भाग रहा था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने जब तक उसे छुड़ाया तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची को मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता
जलालाबाद थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में एक कुत्ता कपड़े से लिपटी नवजात बच्ची को लेकर भाग रहा था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नजर कुत्ते पर पड़ी, तभी लोगों ने कुत्ते के पीछे भागना शुरू किया। कुत्ते ने नवजात बच्ची को तो छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची खून से लथपथ थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ भ्रम पाल सिंह का कहना है कि नवजात का शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि नवजात को किसने फेंका है।

महिला ने बच्ची ने को जिंदा दफना दिया था
बता दें कि इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने नवजात बच्ची को जिंदा दफना दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बचा लिया गया था। उसके बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि बच्ची की मां ने तांत्रिक के कहने पर ही नवजात बच्ची को जिंदा दफना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications