रात को बहन की डोली उठी, सुबह निकली भाई की अर्थी, हर आंख रो पड़ीं
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा ही दर्दनाक वाक्या सामने आया है। जहां रात में बहन डोली उठी तो सुबह उसके भाई की अर्थी। ऐसा खौफनाक मंजर देखकर पूरा गांव रो पड़ा। यहां भाई अपनी बहन की शादी के लिए बाइक से दूध लेने गया था। तभी रास्ते में बाइक से उसका एक्सीडेंट हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर रात में उसकी बहन की शादी गमगीन माहौल में की गई। उसके बाद बहन तो विदा हो गई। उसके बाद सुबह होते ही उसके भाई की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना खुटार के रघुनाथपुर निवासी साहब दयाल की बहन की शादी बीते मंगलवार की थी। पूरा दिन साहब दयाल अपनी बहन की शादी की तैयारियों में लगा रहा। रात में बारात आनी थी। शादी में इस्तेमाल होने के लिए दूध लेने के लिए साहब दयाल पास के जिला लखीमपुर गया था। वहां से वापस लौटते वक्त साहब दयाल की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमे साहब दयाल को गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। मौके पर तीनों घायलों के परिजन पहुंच गए। जिसके बाद घायल साहब दयाल को पीएचसी पर लाया गया।
हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार एक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल हो गया। उधर घायल साहब दयाल की बहन की शादी की जोरशोर से तैयारियां की जा रही थीं। लेकिन हादसे की खबर लगते ही शादी को गमगीन माहौल के साथ निपटाया गया। रात में ही घायल की बहन को विदा कर दिया गया। लेकिन सुबह होते ही घायल साहब दयाल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात में बहन की डोली उठी उसके बाद उसी घर से सुबह उसके भाई की अर्थी उठी। ये देखकर पूरे गांव की आंखे नम थी।












Click it and Unblock the Notifications