शादी में जाने के बाद बेटे की मिली लाश, गांव में 4 बच्चों की हो चुकी मौत

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बच्चों की हत्या की वारदातें काफी हो रही हैं। यहां एक दस साल के बच्चे की लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली। बच्चा गांव की एक शादी में गया था। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। सुबह बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही बच्चे की लाश भी मिल गई। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि यहां दो माह में चार बच्चों की हत्या की जा चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

body of ten year old boy found in the field

मौजूदा घटना थाना तिलहर क्षेत्र तालवीपुर दियूरिया की है। यहां के रहने वाले राम रहीस का दस साल का बेटा दुर्गेश गुरुवार की शाम को गांव में ही छोटेलाल के घर की शादी में गया था। परिवार तो रात में ही घर वापस आ गया। लेकिन बच्चा वापस घर नहीं पहुंचा। रातभर परिजनों ने बच्चे की तलाश पूरे गांव में की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सुबह परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराई। उसके बाद फिर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। तभी एक गन्ने के खेत में बच्चे की लाश पड़ी दिखी। वह लाश दस साल के दुर्गेश की थी। लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लि‍ए भेज दिया।

मृतक बच्चे के पिता राम रहीस का कहना है कि कल रात बच्चा शादी में गया था। वहां से वापस अपने घर नहीं पहुंचा। सुबह गुमशुदगी दर्ज कराते ही बच्चे की लाश गन्ने के खेत में मिली है। परिजनों ने किसी भी रंजिश होने से इनकार किया है। सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत का कहना है कि बच्चे की लाश मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दो माह में चार बच्चों की हत्याएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी खुलासा नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+