सीएम से न्याय की गुहार लगाने पहुंची भाजपा विधायक की विधवा बहू, लगाए ये गंभीर आरोप

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से बीजेपी विधायक रोशनलाल वर्मा की विधवा बहू ने लखनऊ में सीएम आवास पर चल रहे जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बेटी की साथ आत्मदाह कर लेगी। आरोप है कि भाजपा विधायक अपनी बहू की जमीन कब्जा ली है।

bjp mla roshan lal verma daughter in law threatened to commit suicide with her daughter

क्या है पूरा मामला

मामला शाहजहांपुर के थाना निगोही कस्बे का है। जानकारी के मुताबिक, तिलहर के बीजेपी विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे के नाम कई दुकानें थी। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद बीजेपी विधायक अपने बेटे की जमीन विधवा बहू को देने के बजाए खुद जमीन कब्जाने में जुट गए हैं। विधायक की बहू सरिता के मुताबिक, ससुर उसे जमीन जायदाद से बेदखल कर रहे हैं। उनकी दबंगई की वजह से कोई उसका साथ नहीं दे रहा है।

'न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या'

परेशान होकर उसने सीएम आवास पर जनता दरबार मे न्याय की गुहार लगाई है, जहां से उसे एक हफ्ते का समय दिया गया है। सरिता ने धमकी दी है कि अगर सीएम से न्याय नहीं मिला तो वह सीएम आवास पर अपनी बेटी के साथ आत्मदाह कर लेगी। इस मामले में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जांच के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+