सीएम योगी के दौरे से पहले शहीद रोशन सिंह की मूर्ति और गांव को किया भगवा
Shahjahanpur News,(शाहजहांपुर)। यूपी के शाहजहांपुर में सीएम के संभावित दौरे को लेकर कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद रोशन सिंह के गांव का दौरा कर यहां चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान शहीद के गांव को भगवा रंग मे रंग दिया गया। साथ ही इस गांव की याद सरकार को पहली बार आई तो गांव के लोगों के चेहरे भी खिल उठे। इस गांव में इससे पहले कच्ची सड़के थीं लेकिन आज वहां पर पक्के रोड बना दिए गए है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के चलते हो रहे विकास से गांववासी बेहद खुश हैं। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर का कहना है कि जो बागी हुए हैं उनको इस सरकार में पूरा सम्मान दिया गया। हिस्सेदारी भी दी गई। अब ये उनसे ही पूछा जाए।

शहीद के गांव को मिलेगी सौगात
30 दिसंबर को सीएम योगी का शाहजहांपुर के नवादा दरोबस्त गांव मे संभावित दौरा होने जा रहा है। शहीद ठाकुर रोशन का गांव है नवादा दरोबस्त। सीएम योगी के दौरे के चलते पहली बार शहीद के गांव में विकास की गंगा बहाई गई और गांव मे शहीद ठाकुर रोशन सिंह महाविद्यालय की सौगात भी मिलने जा रही है। इसी संभावित दौरे के चलते आज कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना, डीएम अमृत त्रिपाठी एसपी एस चिनप्पा समेत पूरा प्रशासनिक अमला शहीद के गांव पहुचा और गांव में विकास कार्य के बारे में जाना। गांव की स्कूल की दिवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। गांव की कच्चे रोड को पक्का बनाया जा रहा है।

बागियों की पार्टी में है हिस्सेदारी
कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अभी ये नहीं पता कि सीएम योगी यहां आकर क्या सौगात देंगे लेकिन शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर एक महाविद्यालय जरूर बनेगा। अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर के बागी तेवरों पर कहा कि उनकी अलग पार्टी है लेकिन इस सरकार मे उनकी हिस्सेदारी है। उनको पूरा सम्मान दिया गया है। इसलिए वह भागी क्यों है ये उन्हीं से पूछा जाए।

मोदी का नाम ही काफी है चुनावों के लिए
उनका कहना है कि आने वाले चुनाव के लिए मोदी का नाम ही काफी है और महागठबंधन से कुछ नही होना है। उनका उद्देश्य पवित्र नहीं है। वहीं तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि हमारी कई लोगों से बात हुई है। हमे उनके बीच जाना चहिए जो तीन तलाक से पीड़ित हैं। हमें ये नहीं पता कि वह किस धर्म या फिर किस जाति है। हमें सभी के साथ न्याय करना है। उन पीड़ित के पास जाकर महिलाओं से बात करो तो उनका दर्द सुनकर आंखो मे आंसू आ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications