आसाराम बापू मामले से जुड़ा एक Video Viral, पीड़िता के पिता ने बताई सच्चाई, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम बापू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं दे रही हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिससे पुनः आसाराम बापू की मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि यह वीडियो पीड़िता के पिता का बताया जा रहा है।

लेकिन पीड़िता के पिता द्वारा वीडियो को फर्जी करार दिया गया है। उनका कहना है कि आसाराम अपने गुर्गाें के माध्यम से फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करवा रहा है। इसके लिए उन्होंने कानूनी कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।

asaram-bapu-incident-related-video-viral-yuwati-ke-pita-ne-batai-sachchai

दरअसल, सोशल मीडिया पर 2 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक शख्स को पीड़िता का पिता बताया जा रहा है। वह शख्स मीडिया के सवालों का जवाब दे रहा है।

पीड़िता के पिता द्वारा मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आसाराम बापू पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल साइट एक्‍स पर कई लोगों द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो वायरल करने वाले लोगों द्वारा आसाराम बापू पर लगाया गया आप को झूठा कर देते हुए संदेश भी लिखे गए हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता के तक पहुंचा तो उन्होंने सच्चाई बताई।

वीडियो को लेकर पीड़िता के पिता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के लिए यह फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है।

पीड़िता के पिता ने यह भी कहा कि वीडियो में ना तो उनकी आवाज है और न ही वे खुद हैं। उनका कहना है कि आसाराम जेल में बंद होने के बाद साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पिता द्वारा यह भी कहा गया कि आसाराम और आसाराम के गुर्गों से वो डरने वाले नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने अपने वकील से बात की है और मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+