UP News: प्रेमिका को कमरे में बंद कर प्रेमी ने की यह हैवानियत, दोनों को इस हाल में देख उड़े परिजनों के होश
Shahjahapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तिंदूलिया में सोमवार रात मुकेश यादव ने खुद व प्रेमिका रामा यादव को गोली मार दी। मुकेश यादव (30) के छोटे भाई धीरेंद्र की शादी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के परसपुर गांव में लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी की छोटी बहन रामा यादव (22) से मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रामा के चचेरे भाई छोटू यादव की परसपुर गांव में शादी थी। यहां से धीरेंद्र और उसकी भाभी गए थे। सोमवार शाम को मुकेश बाइक से रामा को बरात से अपने गांव ले आया। गांव के बाहर बादाम सिंह के बग्गर में बने कमरे में ले जाकर रखा। मंगलवार सुबह बादाम सिंह का पुत्र अजमेर सिंह जानवरों को चारा डालने के लिए पहुंचा तो उसे दरवाजा बंद मिला।

दरवाजे को तोड़ने पर वह अंदर गए तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सांस चल रही थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा। शुरुआती जांच में मामला युवती को गोली मारने के बाद खुद गोली मारने का लगा रहा है। छानबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications