संतान की उम्मीद में 82 साल का बुजुर्ग ले आया 40 साल की दुल्हन, शहर में हुआ चर्चित

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक शादी काफी चर्चा का विषय बनी है। क्योंकि उस शादी में दुल्हे की उम्र 82 साल है और जिस दुल्हन से उनका निकाह हुआ उसकी उम्र 40 साल है। दूल्हे की पहली बीवी की तीन महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी पहली बीवी से कोई संतान नहीं थी। लेकिन अब 82 साल के उम्र के दूल्हे को उम्मीद है कि दूसरी बीवी से उनको संतान होगी। फिलहाल इस शादी की काफी चर्चाएं हो रही है।

बुजुर्ग की रेलवे में थी जॉब

बुजुर्ग की रेलवे में थी जॉब

दरअसल थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलहर जई निवासी 82 साल के शाहिद हसन खान रेलवे में कार्यरत थे। वह 1998 में रिटायर्ड हो गए थे। उनकी बुजुर्ग पत्नी की बिमारी के चलते तीन माह पहले मौत हो गई थी। जिससे वह काफी अकेला महसूस करने लगे थे। क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए

पहली पत्नी की मौत

पहली पत्नी की मौत

पहली पत्नी की मौत के बाद शाहिद हसन काफी गुमसुम रहने लगे। ये देखकर पड़ोस में रहने वाले इरफान अंसारी से देखा नहीं गया। उसके बाद उन्होंने मोहल्ला अलीजई निवासी 40 वर्षीय तबस्सुम के परिजनों के सामने शाहिद हसन के लिए रिश्ते की बात की तो तबस्सुम के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद बात पक्की होने के बाद बीते शुक्रवार को 82 साल के शाहिद हसन खान गले में साफा डालकर दूल्हा बने।

पड़ोसी ने करवाया रिश्ता पक्का

पड़ोसी ने करवाया रिश्ता पक्का

शादी इंतजाम एक मैरिज हॉल मे रखा गया था। जहां बारात पहुंची और 82 साल के शाहिद हसन अपनी 40 साल की दुल्हन लेकर अपने घर चले गए। जैसे जैसे इस शादी की खबर इलाके मे फैली तो शादी काफी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं शाहिद हसन का कहना है कि हमारी पहली बीवी से कोई संतान नही थी। बिमारी के चलते उनकी मौत हो गई। लेकिन अब उम्मीद है कि हमारी संतान होगी। जिससे मेरा नाम आगे बढ़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+