Shahdol video News : स्कूल में अचानक चीखने चिल्लाने लगीं छात्राएं, लोगों ने कहा दैवीय प्रकोप

बुढ़ार विकासखंड के ग्राम बिलटुकरी में बने शासकीय हाई स्कूल में कुछ छात्राएं अचानक चिल्लाने, सिर पटकने और रोने लगी। शिक्षकों ने उन्हें काबू में लाने की बहुत कोशिशें की। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ।

Shahdol school girl students started screaming

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बुढ़ार विकासखंड क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं का एक ग्रुप अचानक चीखने-चिल्लाने, अपना सिर पीटने और जमीन पर लोटने लगा। ये दृश्य काफी डरवना था। इसे देखने के बाद स्कूल शिक्षक और वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी कांप गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। स्कूल शिक्षक ने चीख-चिल्ला रही छात्राओं को शांत कराने की बहुत कोशिश की लेकिन वो शांत नहीं हुईं और ना ही वजह बताया कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर लोग अलग-अलग तरह के तर्क दे रहे हैं।

Recommended Video

      Shahdol video News : स्कूल में अचानक चीखने चिल्लाने लगीं छात्राएं, लोगों ने कहा दैवीय प्रकोप

      शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील के ग्राम बिलटुकरी में बने शासकीय हाई स्कूल की घटना है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं जैसे ही स्कूल में प्रवेश करती हैं अपना आपा- होश खो देती हैं और अजीबो गरीब हरकतें करने लगती हैं। कई बार ऐसा हो चुका है। छात्राओं की ऐसी स्थिति देख टीचर पहले तो काफी डर गए थे, फिर उन्हें संभालने और आए दिन ऐसा होने पर वे अब डर से ज्यादा परेशान नजर आते हैं। बताया गया कि छात्राओं की तबीयत भी स्कूल में बिगड़ती है, जबकि घर पर वे सामान्य रहती हैं।

      ऐसा नहीं कि छात्राओं को डॉक्टरों को नहीं दिखाया गया। परिजन छात्राओं को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र झींकबिजुरी ले गए थे। जहां जांच में सभी की हालत सामान्य थी। लेकिन विद्यालय में उनकी हरकतें चिंता का विषय है। ये भी पता चला है कि कुछ परिजनों द्वारा विद्यालय परिसर में ही अपने बच्चों को झाड़फूंक कराया गया, क्योंकि उन्हें ऐसी शंका है कि किसी ऊपरी हवा या जादू टोने का साया है। हालकि कुछ देर बाद बच्चियां सामान्य स्थिति में भी लौट आती हैं। परिजनों का कहना है कि ये समस्या समझ से बाहर है।

      घटना को लेकर जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झींकबिजुरी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि हमने पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय जांच किया था। छात्राओं को वैसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+