Shahdol News : फसल की आड़ में हो रही थी नशे की खेती, खेत से गांजे की बड़ी खेप बरामद
Shahdol News : शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में अवैध नशे पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कार्रवाई भी की जा रही है। आए दिन ऐसा कोई-ना-कोई मामला जरुर सामने आता है। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है, जहां पर खेत में गांजा की खेती करने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने इस घटना में 40 नग गांजे के हरे पौधे बरामद कर लिए हैं। इस दौरान घटना से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

जानिए पूरा मामला
घटना शहडोल जिले के बुढार थाना इलाके के कनवाही ग्राम चौकीटोला का है, जहां खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। इन पेड़ों का वजन लगभग 10 किलो बताया गया है। जिस स्थान पर खेती की जाती है वहां किसी का भी आना-जाना वर्जित है और किसी को भी इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पुलिस ने सूत्रों की जानकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत पर छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही, उनपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
बुढार थाना टीआई राजेश चंद्र मिश्रा ने इस घटना में जानकारी देते हुए बताया कि, उन्हें सूत्रों से गांजे की खेती के बारे में जानकारी लगी थी। जिसके बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस पूरे दल-बल के साथ घटना पर पहुंची। जहां पर 3 लोग खेत पर मौजूद थे। जिसके बाद पूरे खेत का निरीक्षण किया और तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। साथ ही, खेत से गांजे के हरे पेड़ों को उखाड़ कर उसे अपने कब्जे में कर लिया है। वहीं, आरोपी राम लखन द्विवेदी, दिनेश सिंह, मुनेश तिवारी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है और उनसे पुछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications