Shahdol News : बुजुर्ग पिता ने नाती के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर एक्सीडेंट की रची कहानी
Shahdol News : जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे से आए दिन झगड़े से तंग पिता ने अपने नाबालिग पोते के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए मर्डर को एक्सीडेंट बनाने का भी भरपूर कोशिश किया गया। हांलाकि पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। जिसके बाद मडर की परतें खुलने लगी और आखिरकार पूरे घटना का खुलासा हो गया।

जानकारी के मुताबिक घटना शहडोल जिले के जैतपुर थाना इलाके के पचरवार का है। पुलिस को गांव में एक रक्त रंजित लाश होने की जानकारी मिली थी। डेड बॉडी पहचान गांव के ही रहने वाले 42 साल मेहीलाल पिता चमरू बैगा के रूप में हुई थी। डेड बॉडी जिस तरह मोटरसाइकिल के साथ पड़ी थी देखने में ये एक्सीडेंट लगने का प्रयास किया गया था, लेकिन डेड बॉडी पर चोटो के निशान और मोटरसाइकिल की स्थिति कुछ और ही बयां कह रही थी। इसी बीच पुलिस की शक की सुई मडर की ओर घूमी, जांच शुरू हुई तो पूरे घटना का खुलासा हो गया।
आए दिन लड़ाई से परेशान था बाप
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला मृतक मेहीलाल शराब का आदि था और रोज-रोज उसके बाप और परिवार के लोगों से लड़ाई होती थी। कई बार लड़ाई मारपीट तक भी पहुंच जाती थी। इससे परेशान होकर उसके पिता ने ही उसका मर्डर कर दिया। इस हत्या में उसने मेहीलाल के नाबालिग बेटे को भी अपने साथ मिला लिया। वारदात वाले दिन भी परिवार में विवाद हुआ तो दादा पोते ने मिलकर मेहीलाल को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद डेड बॉडी सड़क पर फेंक दिया।
मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास
मेहीलाल के मर्डर के बाद बाबा और नाबालिग पोते ने उसकी खून से लथपथ डेड बॉडी सड़क के किनारे फेंक दिया। लास के पास ही उसकी बाइक भी ले जाकर फेंक दिया ताकि ये 1 एक्सीडेंट लगे। पुलिस को तब शंका हुई जब डेड बॉडी पर चोटों के काफी निशान थे लेकिन बाइक की हालत एक्सीडेंट वाली नहीं लग रही थी। इसके बाद मामले के अन्य बिन्दुओं पर जांच शुरू हुई और आसपास के गांव वालों से पूछताछ शुरू हुई।
पुलिस ने जानकारी दी
जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पचरवार में जो डेड बॉडी मिली थी। उसका मर्डर किया गया है। आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस घटना में दादा और पोते ने मिलकर मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications