Shahdol news: ब्यौहारी में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, खेत की रखवाली कर रहे किसान की कुचलकर ली जान

Shahdol News : जिले के उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पश्चिम ब्यौहारी गोदावल रेंज के बीट खैरा से लगे इलाके में हाथियों का झुंड एक बार फिर कहर बरपा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां 26-31 हाथियों का दल फिर आ पहुंचा है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। इस दल ने बुधवार रात 1 ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है।

Shahdol News, Wild Elephants Terro

बताया गया है कि बरा जमुनिहां वन क्षेत्र से रेलवे ट्रैक क्रॉस कर हाथियों का दल इलाके में पहुंचा है। रात में अपने खेत की रखवाली कर रहे ढोढार ग्राम निवासी हरिलाल कोल को जब अपने आसपास कुछ हलचल महसूस हुई, तो वह प्रकाश लेकर देखने निकला। तभी वह हाथियों के झुंड के आतंक का शिकार बन गया और कुचले जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग सहित ब्यौहारी पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंच गए थे। हाथी के हमले से उक्त ग्रामीण की मौत के बाद नाराज ग्रामीण घटनास्थल पर ही शव को रखकर विरोध कर रहे हैं। परिजनों का कहना था कि बीते कुछ दिनों से लगातार वन इलाके से लगे हुए रहवासी क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंच रहा हैं। जिसे लेकर वन विभाग का अमला लगातार लापरवाही बरत रहा है। उसकी वजह से आए दिन ग्रामीणों की जान जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+