Rahul Gandhi: शहडोल के ब्यौहारी में भाजपा पर जमकर गरजे राहुल गांधी, आदिवासी और किसानों को लेकर कहीं बड़ी बात
Shahdol Rahul Gandhi News: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की सच्ची लैबोरेट्री गुजरात में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में है। जहां मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है।
बता दे राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां 'राहुल गांधी' भाजपा पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा कि आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लैबोरेटरी गुजरात में नहीं, मध्य प्रदेश में है और इस कारखाने में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है। उनका पैसा चोरी किया जाता है।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में महाकाल कॉरिडोर का मुद्दा, मिड डे मील, व्यापम जैसे मुद्दों को उठाते हुए भाजपा पर जमकर निशान साधा। राहुल गांधी ने कहा कि व्यापम में एक करोड़ युवा के भविष्य को बर्बाद किया गया। 40 लोगों की हत्या हुई, एमबीबीएस सीट बिक गई, पटवारी बनने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने मंदसौर गोलीकांड को लेकर कहा कि मंदसौर में किसानों को गोली मारी जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता आदिवासी की जगह वनवासी शब्द का प्रयोग करते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब हिंदुस्तान के वासी। यानी वे लोग, जो इस जमीन के मालिक थे। यहां पहले आए। वनवासी का मतलब है- आपका जमीन पर हक नहीं बनता। आप तो जंगल में रहते हो। इसीलिए बीजेपी के लोग - नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। ये सड़ा अनाज आपको देते हैं।
राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जमीन के पट्टे रद्द कर दिए। ये कहते हैं कि आप आदिवासी नहीं, वनवासी हो। जमीन पर आपका हक बनता ही नहीं है। हमारी सरकार ने 3.5 लाख पट्टे आपके हवाले कर दिए थे। जोबट, डिंडौरी, मंडला में बीजेपी ने हिंसा के साथ आदिवासियों की जमीनें छीनीं।
उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो OBC वर्ग के अफसर सिर्फ 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। अब आप ये बताइए कि अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो आदिवासी अफसर कितने रुपए का निर्णय लेते हैं? आदिवासी अफसर 100 रुपए में से सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेते हैं। आदिवासी वर्ग का इससे बड़ा अपमान नहीं होगा।
गौरतलब है कि विंध्य क्षेत्र की 30 विधानसभा सीट में पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। कांग्रेस 30 में से सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई थीं और उसके बड़े नेता तक चुनाव हार गए थे, जिसमें अजय राहुल सिंह भी शामिल है। ऐसे में राहुल का यह दौरा आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए है।
वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि इस चुनाव में एक उम्मीदवार या पार्टी का फैसला नहीं होना है, प्रदेश के भविष्य का फैसला होना है। सीएम शिवराज सिंह अब 35 दिन बचे हैं। जनता आपकी कलाकारी, झूठ को पहचान चुकी है। मतदाता उनको विदा करने का इंतजार कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications