OMG: प्रभु राम के इस अनोखे भक्त ने 14 साल में लिख डाले 'राम नाम' के 50 करोड़ 15 लाख शब्द

Shahdol News: पुराणों में कहा गया है कि कल‍ियुग में यदि कोई रामनाम का जप करे तो उसका बेड़ापार हो जाएगा। ऐसी ही एक शहडोल में एक शख्स बीते 14 वर्षो में 50 करोड़ 15 लाख राम-नाम का संकलन किया है। जिसे वे अब रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में श्री सीताराम नाम बैंक में जमा कराएंगे।

राम भक्त पुरुषोत्तम असाटी के अनुसार एक बुक में 11 हजार राम-नाम लेखन का संकलन होता है। प्रदेश के अलग-अलग जिले में राम भक्त इसी प्रकार राम-राम लिखकर संकलन कर रहें है। इतने वर्षों में यह संख्या 50 करोड़ 15 लाख तक पहुंच गई है। राम-नाम का चाप करने के लिए बुक का प्रकाशन भी खुद कर रहें है। 2009 से 2016 तक 29 करोड़ 33 लाख 98000 राम नाम लिख कर जमा करवा चुके हैं।

Shahdol News:

2017 से 2023 तक पूरे प्रदेश के 1000 भक्तों ने उनके साथ राम-नाम लिख रहे हैं जो अब 50 करोड़ 15 लाख तक पहुंच गया है। इस संकल्प को शीघ्र ही अयोध्या में नृत्य गोपाल दास द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक में जमा करवाएंगे । राम-नाम लेखन करने वाले उनके साथ जिले और प्रदेश के लोगों के साथ, जेलों में बंद कैदी भी कर रहे हैं। राम-नाम लेखन में युवा,छात्र,महिला पुरुष सभी शामिल हैं।

पुरुषोत्तम असाटी के अनुसार उनकी हार्दिक इच्छा है कि भगवना राम-नाम का संग्रहकर अयोध्या तक पहुंचाएं। अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी अयोध्या में बन गया है और उनका संकलन भी इस अवसर पर वहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि राम नाम का जाप सभी लोग करते है। लेकिन लिखकर संकलन कम ही लाेग करते हैं।इसकी शुरुआत हमने अपने शहर में की है और इसे आगे पूरे प्रदेश में बढ़ाते रहेंगे।

वर्तमान में जिले के अलावा अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया,सागर सहित कई जिलों में लोग राम नाम का जाप कर रहे है। इन दिनों 300 सौ भी ज्यादा भक्ति राम नाम लिख रहे हैं। राम-नाम लिखने को लेकर पुरुषोत्तम दास बताते है कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग राम नाम से जुड़े। राम-नाम से जुड़ने के बाद भक्तों के विचार व्यवहार में परिवर्तन होगा और लोग सदमार्ग में चलेंगे जिससे समाज में एक बड़ा परिवर्तन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+