MP Election 2023: शहडोल में चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी का निधन, अचानक खराब हुई थी तबीयत
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 17 नवंबर को पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। शहडोल में विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी करते हुए एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार बराक्ष हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रिंसिपल रावेंद्र प्रसाद गर्ग की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के तौर पर शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी।निर्वाचन आयोग ने उन्हें रिजर्व कोटे के लिए शहडोल शहर में ही पदस्थ किया था।

प्रशासन के निर्देश पर डॉक्टर की टीम ने शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया।
इस घटना में पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच भी शुरू कर दी है। पीठासीन अधिकारी के मौत के बाद कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि हो सकता है उनकी मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई हो।
ब्योहारी थाना प्रभारी एमएल रंगडाले ने जानकारी देते हुए बताया कि रावेंद्र प्रसाद गर्ग की इलाज के समय मौत हुई है। ब्योहारी के सिविल अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। उनकी शहडोल शहर में चुनाव ड्यूटी लगी थी, जहां उनकी तबियत बिगड़ गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications