Shahdol में आदिवासी परंपरा से होगा PM Narendra Modi का स्वागत, कोदो भात और कुटकी खीर का चखेंगे स्वाद

मिशन 2023 को लेकर बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां एमपी में लगातार दिग्गज नेताओं का आने का सिलसिला जारी है, हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमपी दौरे के निरस्त हो जाने के बाद अब आगामी 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा प्रस्तावित है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी शहडोल जाएंगे।

शहडोल में पीएम नरेंद्र मोदी का आदिवासी परंपरा से स्वागत, सत्कार होगा, तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को भोजन में भी आदिवासी व्यंजन परोसने की तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी को यहां खाने में देसी कोदो भात और कुटकी खीर परोसी जाएगी।

Shahdol

शहडोल दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

आगामी 27 जून को शहडोल आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी का आदिवासी परंपरा से स्वागत होगा, जहां पीएम नरेंद्र मोदी को भोजन में आदिवासी व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां पीएम मोदी जमीन पर बैठकर भोजन करेंगे। पीएम मोदी को खाने में देसी कोदो भात और कुटकी खीर परोसी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 27 जून को होने वाला पीएम नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमपी दौरे के निरस्त हो जाने के बाद अब आगामी 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा प्रस्तावित है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी शहडोल जाएंगे।

कुछ ऐसा है पीएम मोदी का मेन्यू

राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो फूड मेन्यू तैयार किया गया है, उसमें मुख्य तौर पर अमरूद का शरबत, बेल शरबत और आम के पना को शामिल किया गया है। इसके अलावा कोदो भात, कुटकी खीर, ज्वार और मक्के की रोटी, इंद्रहर की कढ़ी, कमल ककड़ी की सब्जी, हल्दी का अचार और खीर या लड्डू को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक लकड़ी के चूल्हे में बनने वाले इन व्यंजनों की जांच प्रधानमंत्री के सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जाएगी। वहीं अब पीएमओ से सहमति मिलने के बाद ही इसे परोसा जाएगा।

ये भी पढ़े- जो कहा सो किया पर कितना खरे उतरे पदाधिकारी, भोपाल प्रवास के दौरान टास्क की समीक्षा करेंगे जेपी नड्डा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+