MP election 2023: ब्यौहारी सीट पर हर बार त्रिकोणीय होता है मुकाबला, कांग्रेस-बीजेपी के अलावा गोंगपा भी मजबूत
ब्यौहारी विधानसभा सीट परिसीमन के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। एक नगर पंचायत और 149 ग्राम पंचायत इसमें शामिल है। संजय टाइगर रिजर्व बफर जोन के लिए प्रसिद्ध ब्यौहारी में कुल 2 लाख 84 हजार वोटर्स है।
Beohari Vidhan Sabha Chunav 2023: शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। शरद कोल यहां के विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के शरद कोल और कांग्रेस के रामपाल सिंह के बीच मुकाबला था।हालांकि नतीजों में भाजपा ने यह सीट 32450 वोटों से जीत दर्ज की थी। दूसरे पायदान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तेजप्रताप उइके रहे।
2018 के चुनाव में गोंडवाना प्रत्याशी को 45557 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 78007 वोट मिले थे। बीजेपी के शरद कोल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तेजप्रताप सिंह गोंड को 32,450 वोट से हराया था। जबकि कांग्रेस के रामपाल सिंह 38557 वोट प्राप्त कर तीसरे पायदान पर थे।

आदिवासी बाहुल्य ब्यौहारी विधानसभा सीट का जिला मुख्यालय शहड़ोल है तो संसदीय क्षेत्र सीधी है। भाजपा की रीति पाठक सांसद है। परिसीमन के बाद से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ब्यौहारी सीट आरक्षित कर दी गई थी। ब्यौहारी विधानसभा सीट पर एक नगर परिषद और 149 ग्राम पंचायत शामिल हैं।
ब्यौहारी विधानसभा सीट में कोल समाज के मतदाता बहुलता है। इसके बाद गोंड़ समुदाय के मतदाता आते हैं। फिर बैगा समाज के मतदाताओं की संख्या है।
ब्यौहारी विधानसभा सीट पर सामान्य 28 प्रतिशत और ओबीसी 20 फ़ीसदी। बनिया, ब्राह्मण जैन और कुर्मी यहां चुनावी समीकरण बिगाड़ते है। इस सीट पर 56 प्रतिशत आदिवासी वोटर्स है। ब्यौहारी सीट पर एसटी समुदाय के लोग बुनियादी सुविधाओं से दूर है। यहां पेय जल संकट और रोजगार आज भी बड़ा चुनावी मुद्दा है। मजदूरी के लिए लोग पलायन को मजबूर है। ब्यौहारी को जिले बनाने की मांग भी समय समय पर उठती रहती है।
ब्यौहारी विधानसभा सीट में टोटल मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो करीब 2 लाख 70 हज़ार 659 वोटर्स हैं। इनमें 1 लाख 3 हज़ार 545 महिला वोटर्स हैं और 1 लाख 40 हज़ार 123 पुरुष वोटर्स हैं।
2018 भाजपा शरद कोल
2013 कांग्रेस रामपाल सिंह
2008 भाजपा बाली सिंह मरावी
2003 भाजपा लवकेश सिंह
1998 भाजपा लवकेश सिंह
1993 कांग्रेस रामकिशोर शुक्ला
1990 भाजपा लवकेश सिंह
1985 कांग्रेस रामकिशोर शुक्ला
1980 कांग्रेस रामकिशोर शुक्ला
1977 जनता पार्टी से बैजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications