MP Election 2023: जयसिंहनगर में 20 साल से भाजपा का कब्जा, क्या दो दशक का इंतजार खत्म कर पाएगी कांग्रेस?
जयसिंहनगर विधानसभा से मौजूदा विधायक जय सिंह मरावी है। अनूपपुर के कोतमा से पहली बार 1998 में विधायक चुने गए थे। दूसरी बार भी उन्होंने कोतमा से जीता। तीसरी और चौथी बार वह जैतपुर और पांचवी बार जयसिंहनगर से चुनाव जीता।
MP Election 2023: शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा सीट वो सीट है जहां से बीजेपी पिछले दो दशकों से अपना कब्जा जमाए हुए है। वही कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से इस सीट को जीतने के लिए पसीना बहा रही। लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी और पार्टी की अंतरकल्ह के चलते हर बार हार का सामना करना पड़ा। जयसिंह नगर सीट से वर्तमान में भाजपा के मजबूत विधायक जय सिंह मरावी का कब्जा है।
2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 67402 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 84669 वोट मिले थे। बीजेपी के जयसिंह मरावी ने कांग्रेस के ध्यान सिंह मार्को को 17,267 वोट से हराया था।

जयसिंह नगर विधानसभा सीट आदिवासी आरक्षित सीट है। यहां पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां गौड़ समाज के मतदाता सबसे अधिक है। उसके बाद बैगा समाज के मतदाता की संख्या है और फिर तीसरे नंबर पर कोल समाज के मतदाता पाए जाते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यहां पर गौड़, बैगा और कोल समाज के लोग सबसे अधिक है और विधायक बनाने में इस जाति वाले मतदाता का बड़ा रोल रहता है।
जयसिंह नगर विधानसभा सीट में टोटल मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो वर्तमान में 2,44,226 टोटल मतदाता हैं। जिसमें से 1,24,931 पुरुष मतदाता हैं और 1,19,290 महिला मतदाता हैं, तो वहीं 5 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
भारतीय जनता पार्टी का भले ही ये गढ़ बन गया है लेकिन निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत ने भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है। आगामी चुनाव में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
2018 भाजपा जयसिंह मरावी
2013 भाजपा प्रमिला सिंह
2008 भाजपा सुंदर सिंह
2003 भाजपा जयराम सिंह मार्को
1998 कांग्रेस रामप्रसाद सिंह
1993 कांग्रेस रामप्रसाद सिंह
1990 जेडी रामनाथ सिंह
1985 कांग्रेस गोपाल सिंह
1980 कांग्रेस कमलाप्रसाद सिंह
1977 जेएनपी रामनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications