Video: नंदना गांव के नजदीक मिले तेंदुआ के 3 शावक, मादा तेंदुआ का वन विभाग कर रहा इंतजार
Shahdol News: वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है, हालांकि मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दी गई है।

Shahdol News: शहडोल जिले के सोहागपुर से सटे वन क्षेत्र के रिहायशी इलाके में तेंदुए के तीन नन्हें शावक मिले हैं। नन्हें शावकों का वीडियो वायरल हो रहा है। क्षेत्र से गुजर रहे ग्रामीणों की इन शावकों पर नजर पड़ी और उन्होंने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। छोटे-छोटे शावकों को ग्रामीणों ने खिलाया, उनके पास बैठे, इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी ताकि शावक सुरक्षित जंगल जा सके। [वीडियो नीचे]
शहडोल जिले के सोहागपुर वन क्षेत्र से सटे बाहरी क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेंदुए के तीन नन्हें शावक देखें। तेंदुए के बच्चों को देखकर ग्रामीण पहले तो डर गए, फिर हिम्मत कर पास पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। शावकों की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों शावकों को सुरक्षा में ले लिया है।
Recommended Video
नन्हें शावकों का वीडियो देखकर हर किसी का मनमोहित हो रहा है। उन्हें वन विभाग ने सुरक्षा में ले लिया है। दरअसल जिस जगह पर तेंदुए के बच्चे मिले हैं। उसी से सटा हुआ घना जंगल है। संभावना जताई जा रही है कि शिकार के लिए निकली गर्भवती मादा तेंदुए ने प्रसव पीड़ा के बाद, खुले में ही बच्चों को जन्म दे दिया। जब तक मादा तेंदुआ अपने बच्चों के लिए जब तक वह सुरक्षित स्थान की खोज करती, उसी बीच वहां से गुजर रहे गांव वालों के उन पर नजर पड़ गयी।
अभी तक मादा तेंदुआ और बच्चों की मां उनके पास नहीं आई है। वन विभाग ही शावकों की देखभाल कर रहा है।
वन विभाग के एसडीओ बादशाह रावत के अनुसार डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक शावकों की देखभाल की जा रही है और मादा तेंदुआ भी आस-पास मौजूद है। वन विभाग के अधिकारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शावकों की मां तेंदुआ वहां आकर शावकों को सुरक्षित अपने साथ जंगल ले जाये।












Click it and Unblock the Notifications