MP news: पति ने सब्जी में डाल दिए टमाटर, नाराज पत्नी ने छोड़ा घर
देश और प्रदेश में इन दिनों टमाटर की कीमत लगातार बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, टमाटर अब रिश्तों में भी खटास डालने लगा है। शहडोल से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जहां पति के द्वारा सब्जी में टमाटर डालने की बात पर पत्नी को इतना गुस्सा आया कि पत्नी ने अपनी बेटी के साथ पति का घर छोड़ दिया। वहीं अब पत्नी के घर छोड़कर जाने से पति परेशान नजर आ रहा है, जहां पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पूरे घटनाक्रम के बाद मामले की शिकायत के लिए पति पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को पूरा मामला बताया है। वहीं पुलिस पति और पत्नी को समझाइश देने का प्रयास कर रही है। उधर, इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ इसी घटनाक्रम को लेकर चर्चा हो रही है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला शहडोल जिले का बताया जा रहा है, जहां एक पति ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में टमाटर डाल दिए। वहीं जब पत्नी को पति के द्वारा सब्जी में टमाटर डालने की बात पता चली तो पत्नी अपनी बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। इधर, पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात से नाराज पति ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उधर, महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिसकी वजह से उसने अपना घर छोड़ दिया है।
टमाटर के कारण हुआ विवाद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पति की शिकायत पर अभी गुमशुदगी कायम नहीं की गई है। पुलिस लगातार महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। उधर, महिला ने बताया है कि पति अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसी के चलते वह अपनी बेटी के साथ बहन के घर चली गई थी। उधर, युवक का कहना है कि उसने पत्नी से बगैर पूछे सब्जी में टमाटर डाल दिए थे, जिससे नाराज होकर पत्नी अपनी बेटी के साथ घर छोड़ कर चली गई। वहीं इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: 2 बच्चों की मां को फेसबुक पर अनजान से दोस्ती करना भारी पड़ा, अपहरण कर ले गया साथ












Click it and Unblock the Notifications