Shahdol News: शहडोल में चला मामा का बुलडोजर, घर में घुसकर 12 वर्षीय मासूम से आरोपी ने किया था दुष्कर्म

Shahdol News: जैतपुर थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले एक 27 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Mamas bulldozer ran in Shahdol

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दुष्कर्म के आरोपी को सजा देने के लिए प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाकर उसके घर को नेत्तनाबूद कर दिया। यहां 27 साल के आरोपी ने 12 साल के मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस मामले के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था।प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को आरोपी के घर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस ने आरोपी के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

जिले के प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिसबल लेकर जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे. यहां एक शासकीय आराजी पर कच्चा मकान बना हुआ था। अधिकारियों ने उस कच्चे घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

बताया जाता है कि यह घर रेप के आरोपी का था। उसने क्षेत्र की 12 वर्षीय नाबालिग की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान सैकड़ों गांववाले मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को इसी तरह सजा देनी चाहिए। क्योंकि, उसने केवल एक नहीं, बल्कि पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। बुलडोजर की यह कार्रवाई कई घंटों तक चलती रही। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचाने वाली यह वारदात जैतपुर थाना एरिया की है। यहां के गांव में 15 दिन पहले आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। उस समय उसके माता-पिता गांव में ही एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोपी ने इस इसी मौके का फायदा उठाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दूसरी ओर, मासूम बच्ची घर पर माता-पिता के आने का इंतजार करती रही। जैसे ही वे आए उसने उन्हें पूरी आपबीती बता दी।

मासूम की बात सुनकर हक्के बक्के रह गए। उसके बाद परिजन उसे थाने ले गए और पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें, बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार एसडीएम जैतपुर, थाना टीआई आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+