MP News: शहडोल मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में 4 बच्चों को भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान मौत

स्वजनों ने मेडिकल कालेज में इलाज के नाम पर खानापूर्ति की आरोप लगाया गया है। बच्चों की मौत के मामले को छिपाने का प्रयास मेडिकल कालेज प्रबंधन कर रहा है।

Shahdol 4 children died!

एमपी के शहडोल जिले शासकीय वीरसमुंडा मेडिकल कॉलेज से एक साथ चार बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। एक साथ 4 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 12 घंटे में 4 बच्चों की मौत हो गई है। पीआईसीयू में गंभीर हालत वाले बच्चों को भी भर्ती किया गया था। इसके लिए जरूरी है कि प्राथमिक इलाज में गंभीरता बरती जाए। 4 मौतों में अनूपपुर के बरगवां के आर्यन यादव को पहले से ही गंभीर हालत में एडमिट कराया गया था। 3 अन्य बच्चे वेंटिलेटर पर थे। जिन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

Newborn

बताते चलें कि पिछले कुछ साल पहले शहडोल जिला अस्पताल में मासूमों की मौत हो गई थी। जिसके बाद वहां के मुख्य चिकित्सा, सिविल सर्जन और स्वास्थ्य अधिकारी को हटा दिया गया था। जिसके बाद शासन ने मेडिकल कॉलेज में तत्काल एसएनसीयू और पीआईसीयू शुरू करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में यह सेवा शुरू की गई। वहीं इस घटना में परिवार वालों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के नाम पर खानापूर्ति की गई है।

Newborn

पीआईसीयू या एसएनसीयू में नर्सिंग प्रभारी की ड्यूटी नहीं है। यह घटना उस समय भी सामने आई थी। वही लोगों ने दावा करते हुए जानकारी दी कि अधिकारियों को बताया था कि यहां के प्रभारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। जिसकी वजह से मरीजों को कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। कर्मचारियों ने मौखिक रूप से जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी थी। लेकिन अधिकारियों ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया था। वही बच्चों की मौत के मामले को छिपाने का प्रयास मेडिकल कालेज प्रबंधन कर रहा है। जानकारी के अनुसार सांस लेने की तकलीफ के चलते इलाज के दौरान बच्चों की मौत हुई है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+