Video: अब एमपी के सिवनी बरघाट से कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, सीएम शिवराज और कलेक्टर एसपी पर टिप्पणी

MP में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बाद अब सिवनी बरघाट से कांग्रेस MLA अर्जुन सिंह काकोड़‍िया का विवादित बयान का वीडियो सामने आया है। कलेक्टर एसपी के साथ सीएम शिवराज सिंह के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे है।

seoni

Congress MLA from Seoni Barghat: एमपी में नेताओं को ना जाने क्या हो गया हैं। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को जेल पहुंचते देर नहीं हुई, कि अब सिवनी जिले के बरघाट विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया के विवादित बयान का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में ककोडिया सीएम शिवराज और जिले के एसंपी कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे है। काकोडिया पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गोडेगांव पहुंचे थे। जहां बाघ के हमले से दो दिन पहले एक ग्रामीण की मौत हुई थी।

Congress MLA from Seoni Barghat

Recommended Video

    अब बरघाट कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

    राजा पटेरिया के बाद अब एमपी के सिवनी जिले के कांग्रेसी विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया का वीडियो सामने आया है। इससे प्रदेश की सियासत में और तड़का लग गया। काकोडिया के वायरल वीडियो में सीएम शिवराज सिंह और जिले के एसपी कलेक्टर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। वीडियो में वह बोलते हुए नजर आ रहे है कि ' मुख्यमंत्री मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि आगर आप मर्द के बच्चे हो तो यहां के कलेक्टर एसपी को सस्पेंड करों'। आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए काकोडिया की भाषा शैली और बिगड़ जाती है, सीएम को 'तू..कहते हुए संबोधित करते हुए मर्द...वाली बात को दोहराते है। काकोडिया यही नहीं रुकते बल्कि जिले के एसपी कलेक्टर के लिए भी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल करने लगते है।

    mla seoni

    दरअसल दो दिन पहले यहां से लगे पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से आए बाघ ने ग्रामीणों पर हमला किया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और बाघ को भगाने के प्रयास में अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों का बाद में वन विभाग की टीम और पुलिस पर गुस्सा फूटा था। गाड़ियों में तोड़फोड़ और पशु चिकित्सक पर हमला हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों पर केस दर्ज किया, जिसका विधायक ककोडिया विरोध कर रहे थे। उन्होंने वन्य प्राणियों के द्वारा ग्रामीणों पर हो रहे हमले के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+