Seoni news: बेटा-बेटी के साथ पिता के लिए 'मौत' बन गया कुआं, सिवनी के धूमा में दर्दनाक हादसा, तीनों की मौत
Seoni news: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धूमा में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गांव के एक खेत में कच्चे कुएं में गिरने से बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे है।
जानकारी के मुताबिक घटना का शाम के वक्त पता चला। धूमा के धपारा गांव के नजदीक एक खेत में कच्चा कुआं खोदा गया था, जो खुला पड़ा था। बेटा-बेटी समेत पिता इस कुएं में कैसे डूबे पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं।

साथ ही कुआं खोदने वाले व्यक्ति का भी पता किया जा रहा हैं। तीनों शव निकालने की पुष्टि की जा चुकी हैं। मृतक की शिनाख्तगी की कार्रवाई भी की जा रही हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications