Seoni News: वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक का हेलीकॉप्टर की मदद से किया गया रेस्क्यू , CM शिवराज ने दी जानकारी

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही नदी उफान और बाढ़ के मामले भी सामने आने लगे है। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत रुमाल के खरपड़िया गांव में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से 5 लोग एक टापू में फंस गए। उन्हें निकालने के लिए नागपुर से इंडियन एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर बुलाया गया। बता दे इस मामले की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे।

इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी जिले के केवलारी ब्लॉक में वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक टापू पर फंसे 4 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मैं लगातार मौके पर उपस्थित कलेक्टर और रेस्क्यू ऑपरेशन के अधिकारियों के संपर्क में हूं।

Rescue of young man trapped in flood of Wainganga in Kevalari with help of helicopter, CM Shivraj

केवलारी SDM संदीप श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि नागपुर से बचाव कार्य के लिए हेलीकाप्टर आने के लिए एयर क्लीयरेंस मिलने के बाद दाेपहर करीब 2.45 बजे हेलीकाप्टर मौके पर पहुंचा। इसके बाद फंसे पांच लोगों में से पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति को पहले निकाला गया है। उसे उपचार के लिए केवलारी अस्पताल में भर्ती किया गया।

Recommended Video

    वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक का हेलीकॉप्टर की मदद से किया गया रेस्क्यू , CM शिवराज ने दी जानकारी

    उन्होंने बताया है कि बाकी के 4 लोग अभी सुरक्षित स्थिति में हैं। हेलीकाप्टर का फ्यूल खत्म हो जाने से फ्यूल की व्यवस्था की जा रही है। शेष चार लोगों को निकालने का काम किया जाएगा। बता दे कि ग्राम पंचायत रुमाल के पिकनिक स्थल सातधारा के समीप मवेशी चराने के लिए बुधवार की सुबह महिला व चार पुरुष गए हुए थे। बारिश के कारण पहाड़ की ओर से पानी नीचे की आने से यह लोग जलाशय के पास एक टापू में फंस गए। इन पांचों में चार तो सुरक्षित स्थान पर थे, लेकिन एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया था, जिसे सबसे पहले निकाला गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+