Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्टालिन के बयान पर चुप क्यों हैं नाथ एंड कंपनी, वोटों के सौदागर हैं कांग्रेसी: प्रहलाद पटेल

seoni News: प्रहलाद पटेल ने कहा कि सनातन विरोधियों से डटकर लड़ना होगा। एक तरफ कमलनाथ अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर को भारत का मंदिर बता रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप्पी साधकर कुछ नहीं बोल रहे। पूरी कांग्रेस चुप है और इनके नेता तिलक और जनेऊ के साथ हिन्दू होने का ढोंग रच रहे हैं।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने सिवनी में भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय (मुनमुन राय) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा पटेल ने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव और चौरई में भी जनसभा को संबोधित किया।

Prahlad Patel held a public meeting in Seoni in support of BJP candidate Dinesh Rai (Munmun Rai).

कांग्रेस वोटों की सौदागर

शिवराज पटेल ने कहा कि कांग्रेस वोटों की सौदागर है और लोगों को झांसा देने में माहिर है। उन्हें किसी की भावनाओं से,मान्यताओं से और परंपराओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। क्या सच नहीं है कि इससे पहले योजनाओं का इस्तेमाल भ्रष्टाचार करने के लिये किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। योजनाएं सीधे तौर पर जनहित का पर्याय बन रही हैं। बात चाहे पीएम आवास योजना की हो या शौचालय निर्माण की या फिर उज्जवला गैस कनेक्शन की, केन्द्र और राज्य सरकार ने जिस तरह से गरीबों की आंखों के आंसू पोंछे हैं, उसे किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

राम को काल्पनिक कहने वाले बन गए अब चुनावी हिंदू

पटेल ने कहा कि आप आज के प्रगतिशील भारत और उस भारत की तुलना कर सकते हैं, जब कांग्रेस की सरकारें कायम थीं। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम को झूठ और काल्पनिक कहने वाले आज फिर से झांसा देने के लिये चुनावी हिंदू बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह हमारी कन्या पूजन की।

सिवनी का दौरा जल्द करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सिवनी का दौरा जल्द करेंगे। उन्होंने कहा कि सिवनी मेरी कर्मभूमि रही है। यहां की जनता ने मुझे सांसद बनाया है। श्री पटेल ने कहा कि वह आजीवन सिवनी के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सदैव ईमानदारी की राजनीति की है और हमेशा करेंगे। वोट इसलिए नहीं मांग रहे कि सरकार बन जाए और हम पदों पर विराजमान हो जाएं, वोट का निवेदन सिर्फ इसलिए है कि भाजपा की सरकारों ने जिस तरह से विकास को गति दी है, वो बाधित न हो जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+