MP Chunav 2023: सिवनी के घंसौर में मुख्यमंत्री शिवराज बोले- कांग्रेस आई को लाड़ली बहना योजना कर देगी बंद!
Mp chunav Chief Minister Shivraj: सिवनी जिले के घंसौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस परेशान हैं, उनके (कांग्रेस) पेट में दर्द हो रहा है। वे लोग कहते हैं कि पता नहीं डेढ़ मुठी का शिवराज कहां से आ गया, कौन-कौन सी योजना ले आता है।
अभी तो बीच में एक पोस्ट कर दी कि श्रद्धा हो गया तेरा मामा। मैंने कहा- मर भी गया तो राख के ढेर से उठकर खड़ा हो जाऊंगा और इसलिए फैलाते रहते हैं।

पैसा रूकवाआ, चुपके से काए को डालेंगे
चुनाव आयोग में लिखा आए कि मामा कहता है कि चुपके से पैसा डाल दूंगा। ये पैसा रूकवाआ, चुपके से काए को डालेंगे.. डंके की चोट डालेंगे भाई। उन्होंने बहनों से योजना से मिल रहे राशि की जानकारी लेते हुए कहा कि पैसा आत्म विश्वास भी बढ़ाता है और पैसा सम्मान भी बढ़ाता है। मेरी बहनों पैसा नहीं तुम्हे मान, सम्मान दिया है। लखनादौन विधानसभा के घंसौर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मतदान करने की अपील की। जनसभा निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से 5 बजे शुरू हुई।
कांग्रेस आई को लाड़ली बहना योजना कर देगी बंद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने जनपद मुख्यालय बजाग पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आई को लाड़ली बहना योजना बंदकर देगी। प्रोटोकाल के तहत मुख्यमंत्री को दोपहर 12:15 बजे आना था,लेकिन वे लगभग डेढ़ घंटे बिलंब से आए।












Click it and Unblock the Notifications