Seoni News: 'हर दीदी को लखपति बनाने सपना संजोए है सीएम', सिवनी को नगर निगम बनाने का शिवराज सिंह ने किया ऐलान

Seoni News: मध्य प्रदेश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोग मुरीद न हो। बुधवार को सीएम सिवनी पहुंचे तो लाड़ली बहनों ने फूलों की बारिश की और इसी तरह प्रदेश के विकास में आगे काम करने का आशीर्वाद भी दिया।

यहां सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दीन-दुखियों का दुख दूर करना मेरा उद्देश्य है। आज जन-दर्शन के दौरान, मुझे एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनका मकान टूट गया था। मैंने तुरंत उनको मकान बनाने के लिये स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये स्वीकृत किये। मैं किसी बहन की आँखों में आँसू नहीं रहने दूँगा, यह मेरा संकल्प है।

विकास पर्व के मौके पर सिवनी पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने 287 करोड़ 48 लाख 39 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण भी किया। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि में बढ़ोत्तरी की जानकारी भी दी। इसके अलावा किसान, निर्धन, बुजुर्गों और अन्य वर्गों की हितकारी योजनाओं का बखान भी किया।

cm-shivraj-singh-has-cherished-the-dream-of-making-every-sister

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को आजीविका मिशन में विभिन्न व्यवसाय से जोड़कर स्व-सहायता समूहों को आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है हर बहन की मासिक आय कम से कम 10 हजार रूपये हो, हर दीदी लखपति दीदी बने। ऐसे टोल नाके, जिनकी वार्षिक आय 2 करोड़ रूपये तक है, को बहनों को संचालन के लिये दिया जा रहा है। इन नाकों की एक लाख की आय पर बहनों को 30 हजार रूपये मिलेंगे।

सीएम बोले कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। पूर्ववर्ती सरकार ने जन-कल्याण की कई योजनाएं बंद कर दी। लेकिन उन्हें दोबारा चालू किया जा रहा हैं। शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जिले में नगर-निगम बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह शहर दूसरे बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+