Satna News: जनसुनवाई में अजीबोगरीब शिकायत, फेसबुक ने आईडी ब्लॉक की तो युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Satna News: जनसुनवाई कर रहे डिप्टी कलेक्टर गोविन्द सोनी को रोहित ने बताया कि उसका फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से मैं अपनी एक्टिविटी को साझा नहीं कर पा रहा हूं। मेरी फेसबुक आईडी सुचारू की जाए।

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मझगवां के बरहा निवासी रोहित पाण्डेय की फेसबुक आईडी ब्लॉक हुई तो शिकायत लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया।
शिकायत सुन रहे डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी को रोहित ने बताया कि उनका फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके कारण मैं जन समस्याएं को पोस्ट नहीं कर पा रहा हूं।
मेरी फेसबुक आईडी को खुलवाया जाए। डिप्टी कलेक्टर ने युवक को समझाया कि यह समस्या प्रशासन स्तर की नहीं है। प्रशासन इस समस्या के बारे में कुछ नहीं कर सकती। इस पर रोहित ने कहा कि पुलिस की साइबर सेल से इसे खोलने के लिए कहिए। डिप्टी कलेक्टर ने युवक को समझाया लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। जिस पर उन्होंने जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह के पास निराकरण के लिए भेज दिया।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शासन प्रशासन के पास फेसबुक का सर्वर नहीं है। फेसबुक वालों ने आईडी ब्लॉक करने के लिए मापदंड तय किए हैं। इसके बाद भी कोई समस्या हो तो उनकी हेल्पलाइन पर संपर्क करें। लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा।
कहा, वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसलिए उनका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। युवक पर समझाइश का असर न होते देख आवेदन स्वीकार करते हुए उसे पावती दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications