Satna News : नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी की बौखलाहट, BJP नेता के खिलाफ बस पर लिख डाली गाली

Satna News : किसी कर्मचारी को नौकरी से निकलाने का अंजाम क्या होता है, इसका वाक्या मध्यप्रदेश के सतना जिले से आया है यहां के सतना बस स्टैंड से इंदौर जा रही बस को इन लोगों ने भी देखा वह बस को निहारता ही रह गया। कोई लोग बस का दृश्य देखकर हंसने लगे तो वहीं कई लोग उस नजारे का वीडियो बनाने लगा। इस बस का मालिक बीजेपी नेता सतीश सुखेजा हैं। मामले में मालिक ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

Sukheja Bus Service

सतना बस स्टैंड पर इंदौर जाने के लिए सुखेजा ट्रेवल्स कंपनी की 1 बस खड़ी थी। बस के विंड स्क्रीन पर लगी एलइडी स्क्रीन पर बस ट्रेवल्स के नाम और बस के बारे में जानकारी के बजाय बस मालिक के सरनेम के साथ गंदी-और भद्दी गाली डिस्प्ले हो रही थी। भद्दी गाली के साथ लिखा सुखेजा शब्द पट्टी के तौर पर लगातार डिस्प्ले हो रहा था। इसका पता न तो बस में बैठे ड्राइवर को था न ही ऑफिस में कर्मचारियों को। जब बस स्टॉप पर बस बातचीत का चर्चा बन गई तो फौरन बस मालिक ने डिस्प्ले बंद करवा दिया।

बस मालिक ने जताई आशंका

बस के डिस्प्ले में गाली डिस्प्ले होने की वजह किसी की शरारत थी या मालिक को बदनाम करने की सोची समझी साजिश। यह भी जांच का विषय है। लेकिन बस मालिक सतीश सुखेजा ने कोलगवां थाना में मामला दर्ज कराते हुए आशंका जाहिर की है कि ये उसके एक पुराने कर्मचारी की शरारत हो सकती है। बीजेपी नेता सुखेजा ने शिकायती आवेदन में बताया कि उसके यहां सलमान खान नामक एक व्यक्ति काम कर रहा था। जिसे पिछले महीने काम से निकाल दिया था। एलईडी डिस्प्ले का कोड उसे पता था। आशंका है कि उसने ही नौकरी से निकालें जाने की बौखलाहट में कोड का इस्तेमाल कर डिस्प्ले से छेड़छाड़ की और उसमे भद्दी- गाली गालियां लिखी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+