Satna News: लग्जरी कारों से हो रही थी गांजे की तस्करी, ड्राई स्टेट ओडिशा से रीवा पहुंचाने की थी तैयारी

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी आई है। मैहर पुलिस ने घेराबंदी करके चार लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ी बरामद किया है। पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

जानकारी अनुसार नादन देहात पुलिस ने बुधवार देर रात घेराबंदी कर ओडिशा से रीवा की ओर जा रही लग्जरी कार से गांजे की खेप को पकड़ लिया। मामले में रीवा का कुख्यात गांजा तस्कर सहित3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 4 लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया है। गांजे की यह खेप लग्जरी कार में छिपाकर लाई जा रही थी।

 Luxury Tax, Satna News,

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रीवा के कुख्यात गांजा तस्कर गढ़ निवासी विजय गुप्ता सहित उसके साथी जबलपुर निवासी अभिषेक दुबे और अंशु को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा तस्करों ने जानकारी दी कि गांजे कि यह खेप वे ओडिशा से रीवा ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी मैहर राजीव पाठक के जानकारी अनुसार इनोवा कार में गांजे की खेप कटनी और मैहर के रास्ते रीवा की ओर ले जाई जा रही है। एक फोर व्हीलर आगे चल रही थी, जबकि दूसरी फोर व्हीलर में गांजा सहित तस्कर बैठे हुए थे। उसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की घेराबंदी की। इसमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पीछे चल रही इनोवा फोर व्हीलर से तकरीबन 38 किलो गांजा जब्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+