Satna News : महिला को बंधक बनाकर 12 दिन तक गैंगरेप, कंचन ढाबा में धुलवाए झूठे बर्तन
सतना के कंचन ढाबा में महिला की भूख मिटाकर आबरू लूटी गई है। ढाबे में महिला को बंधक बनाकर ढाबा मालिक, कुक और कर्मचारीयों ने 12 दिन तक बलात्कार करते रहे। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मध्यप्रदेश के सतना से दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है जो आपको अंदर तक झकझोर देगा आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या रोटी के एक टुकड़े के लिए कोई किसी की इज्जत के साथ खेल सकता है। लेकिन समाज में कई ऐसे हैवान इंसानियत का मुखौटा लगाए बैठे हैं जिनके अंदर के शैतान को आप नहीं देख पाएंगे।

भूखी प्यासी महिला ढाबा में गई थी रोटी मांगने
सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में दो रोटी और अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी मांग रही थी लेकिन ढाबा संचालक के अंदर का इंसान तो नहीं जागा लेकिन भेड़िया जरुर जागा, जिसके बाद ढाबा संचालक रोटी खिलाने का झांसा देकर उसे ढाबे में बंधक बना कर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं ढाबे में झूठे बर्तन भी धुलवाए गए।

घर से नाराज होकर बहन के घर जा रही थी
पुलिस ने जानकारी दी कि महिला मैहर की रहने वाली है। वह विवाहित है और पहले पति से उसके 1 बेटा तथा दूसरे पति से 1 बेटी है। लगभग 12 दिन पहले वह मैहर क्षेत्र स्थित अपने घर से किसी बात से नाराज हो कर पैदल ही अमरपाटन के लालपुर अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल पड़ी थी। रास्ते में चलते चलते उसे भूख और प्यास लगी और रात भी हो चुकी इसलिए वह कंचन ढाबे जा पहुंची।

ढाबा में बनाया बंधक
ढाबा में उसने पैसे न होने की बात कहते हुए पानी और कुछ खाना मांगा। ढाबा संचालक राजेन्द्र पटेल ने उसे रोटी पानी देकर भूख तो मिटाई लेकिन उसके अंदर का शैतान जाग गया। उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठा कर उससे ढाबा में काम कराना शुरू कर दिया।
महिला को ढाबा में बंधक बना लिया गया जहां से उसे सिर्फ बर्तन मांजने और टेबलो की साफ- सफाई के अन्य काम के लिए ही बाहर निकालते थे और अपने सामने काम कराने के बाद वापस बंधक बना लिया जाता था।

12 दिनों तक किया गैंगरेप
लगभग 12 दिनों तक महिला ढाबा में बंधक रही और राजेंद्र पटेल, सनी साकेत और लल्लू यादव उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते रहे। मंगलवार को किसी तरह मौका पाकर पीड़ित भाग निकली और नदान थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
नादन टीआई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,342 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर, मैहर सिविल अस्प्ताल में मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश करने के बाद तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications