Satna News : शराब पीने को पैसा की मांग कर रहे थे युवक, नहीं दिया तो मुंह में कट्टा डालकर कर दिया फायर
सतना मुख्यालय के कोलगवां थाना इलाके के टिकुरिया टोला में बीती रात हुई गोलीबारी में युवक की जान जाते-जाते बची। वारदात में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थाना इलाके के टिकुरिया टोला में बदमाशों ने फायर कर एक युवक की जान लेने की कोशिश की। युवक से मारपीट करते हुए 2 बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और तीसरा उसके मुंह में कट्टा डालकर रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने जोर से झटका दिया और उसी दौरान कट्टे से गोली चल गई। कट्टे से चली गोली युवक के कान के बगल से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े तो बदमाश भाग गए। वारदात शुक्रवार रात करीब दस बजे की है।
बदमाशों के चंगुल से छूटे युवक ने थाना पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शनिवार को तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि टिकुरिया टोल निवासी फरियादी पवन कुशवाह अपने भाई प्रभात व साथी प्रांशु साह के साथ पैलेस के पास बैठा था उसी दौरान कब्रिस्तान के पास रहने वाले आरोपी कल्लू खान, आशूखान गुलजार खान वहां पहुंचे और पवन से 500 सौ रुपए मांगने लगे। पवन ने पैसे देने से इंकार कर दीया तो गाली- गलौज देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी कट्टा लेकर आए और पवन के मुंह में नाल ठूस दिया। फरियाद ने धक्का दिया तो कट्टे से फायर हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के ऊपर धारा 294, 327, 307, 34, आइपीसी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications