Satna news : दोस्ती बदल गई दुश्मनी में, शराब पिलाकर दोस्त को दी खौफनाक सजा
सतना में एक दोस्त ही दोस्त के जान का दुश्मन बन गया। जहां साथ घूमने वाले दोस्त ने शराब पार्टी के बाद दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

भले ही किसी जमाने में दोस्ती पर मूवी बनी हो, भले ही दोस्ती को खून के रिश्ते से बढ़कर माना जाता रहा हैं। लेकिन कलयुग में उसी दोस्ती का कत्ल दोस्त ही कर रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पिकनिक मनाने गए शराब पार्टी के बाद दोस्त ने अपने ही दोस्त को इतना पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल में हुई दोस्त की मौत
घटना सतना जिले के रामनगर थाना एरिया के शहपुरा गांव का है। जहां 9 दिसंबर को एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ मारपीट की। जिसके बाद आनन-फानन में उसे रीवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
पिकनिक मनाने गए और पी शराब
पुलिस ने जानकारी दी कि, दोनों दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने और घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने शराब पार्टी भी की। जिसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज इस कदर बढ़ता गया कि विपिन ने सुखलाल के साथ मारपीट की। फिर दोनों वापस घर आ गए। इसके बाद एक बार फिर विपिन सुखलाल के घर गया। जहां एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गई। जिसे बचाने के लिए सुखलाल की पत्नी आई तो उसके भी साथ भी धक्का-मुक्की की।
मौत के बाद आरोपी फरार
घटना के बाद पीड़ित की हालत गंभीर होने के बाद सुखलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब सुखलाल को रीवा में एडमिट कराया गया तो वह वहां भी उसे देखने जाता था और जैसे ही विपिन को उसके मौत की जानकारी चली तो वह फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications