Satna News : बहू के अत्याचारों से परेशान ससुर ने की आत्महत्या, खाना पीना बंद कर जेल भिजवाने की दी थी धमकी
सतना में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक ससुर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला जिले के रामनगर थाना इलाके के सुहिली गावं का है।

Satna News : सतना जिले से अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। जहां बहु से परेशान होकर ससुर फांसी के फंदे में झूल गया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
मायके वालों ने दी धमकी
दरअसल, घटना सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुहिली की है। जहां 60 वर्षीय रामदास कुशवाहा ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों के दावे अनुसार, मृतक अपने बेटे बहु के साथ रहता था और खेती बाड़ी करता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बहु और मृतक किसान के बीच अक्सर ही नोकझोंक होती रहती थी। केवल इतना ही नहीं, बहु के मायके वाले उसे जेल भिजवाने की धमकी दी थी और उनसे लड़ाई भी किया करते थे।
बाबू ने कर दिया था खाना देना बंद
वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 3-4 दिनों से उसकी बहू ने उसे खाना देना भी बंद कर दिया था, जिससे परेशान होकर सुसर रामदास ने सुसाइड करने का इरादा जाहिर किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक को समझाया भी था कि कुछ भी हो जाए ऐसा गलत कदम ना उठाए लेकिन आखिरकार 4 दिसंबर को उसने यह आत्मघाती कदम उठा ही लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव वालों के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications