Satna News: सतना में देशभर के 5000 से अधिक धावक दौड़े, 21 किमी की रेस में अंकिता और भास्कर बने विजेता
Satna News: सतना हाफ मैराथन में 5000 से अधिक धावकों ने दौड़ लगायी है।21 किमी के हाफ मैराथन के अलावा 10 और 05 किमी की दौड़ में देशभर के धावक शामिल हुए हैं।
पंडित गणेश प्रसाद मिश्र जन्म शताब्दी के अवसर पर फिट इंडिया अभियान के तहत सतना हाफ मैराथन का पंचम संस्करण रविवार सुबह सपन्न हुआ। इस मैराथन का शुभारंभ सुबह 6 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, व्यंकट क्र.-1 के खेल मैदान में हुआ। मुय अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Recommended Video
इस हाफ मैराथन में 19 राज्यों के 96 जिलों से 5144 धावकों ने भाग लिया। इसमें हर आयु वर्ग के धावकों ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत व्यंकट क्रमांक 1 से हुई, जहां से धावक शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए कृपालपुर तक गए और फिर वापस व्यंकट क्र-1 में आकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध धावक डॉक्टर सुनीता गोधरा ने उपस्थित धावकों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें फिटनेस के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
पुरष्कृत होने वाले खिलाड़ी
5 किमी की पुरुष वर्ग में किसन कुमार प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय एवं दीपक तृतीय। महिला वर्ग में जुबैदा खातुन प्रथम, नेहा पटेल द्वितीय एवं प्रीती यादव तृतीय।
10 किमी महिला वर्ग में मोनिका पटेल प्रथम, अंकिता द्वितीय एवं निहारिका तृतीय। पुरुष वर्ग में इन्द्रजीत प्रथम, दिलीप पटेल द्वितीय एवं अनुपम तृतीय। 10 कि.मी महिला वर्ग में 45 वर्ष प्रमिला प्रथम, शारदा द्वितीय। पुरुष वर्ग में 45 वर्ष सुंदर पाल प्रथम, प्रमोद बाजीराव द्वितीय एवं मुकेश मिश्रा तृतीय।

21 किमी महिला वर्ग में अंकिता बेन प्रथम, अंजली द्वितीय एवं प्रजाकता गडबोले तृतीय। पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, पसलाम अली द्वितीय एवं अभिषेक सोनी तृतीय। 21 किमी पुरूष वर्ग में 45 वर्ष भास्कर कंबले प्रथम, विजेन्द्रक मालिक द्वितीय एवं गोरधन मीना तृतीय। महिला वर्ग में 45 वर्ष वंदना सिंह प्रथम, शोभा यादव द्वितीय रहीं।
एशियन मैराथन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता और सतना हाफ मैराथन दौड़ की ब्रांड एंबेसडर डॉ. सुनीता गोदारा से खास बातचीत के दौरान पता चला कि 61 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सैकड़ों धावकों को प्रशिक्षण दे रही हैं। अब तक 76 पूर्ण मैराथन (42.2 किमी) पूरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 स्वर्ण, 12 सिल्वर और 13 कांस्य पदक विजेता है। अब तक कुल 130,000 किलोमीटर दौड़ीं 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय दौड़ का रिकॉर्ड है।
वेंकट वन में लघु भारत आरहा हैं नजर डॉ. का राकेश मिश्र
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया की हमारे पिताजी पर परम पूज्य दद्दा जी हमेशा से शिक्षा, खेल, पर्यावरण एवं संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए कल ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिनसे सेवा न्यास प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार कर रहा है। आसाम, हिमांचल, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश,बिहार व अन्य प्रदेशों के धावक शामिल हुए हैं। यहां उपस्थित सभी धावक विजेता हैं अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों में धावकों को आवश्यक रूप से शामिल होना चाहिए।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह अहिरवार ने वन इंडिया हिंदी से कहा कि डॉ राकेश मिश्रा जी को इतने बड़े आयोजन के लिए मैं साधुवाद देता हूं और मेरी इच्छा है कि सतना हाफ मैराथन के विजेता ओलंपिक चैंपियन बनें और मैं यह आश्वासन भी देना चाहता हूं कि बड़े मैराथन आयोजन के लिए खेल स्टेडियम की कमी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications