Satna News : गधों के मेले पर BJP विधायक ने जताया विरोध, बोले- औरंगजेबी परंपरा चित्रकूट का कर रही नाम खराब

Satna News : दीपावली के दूसरे दिन चित्रकूट के मंदाकिनी नदी के तट पर लगने वाले गधों के ऐतिहासिक मेले पर मैहर के बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने विरोध जताया है। उन्होंने इस मेले का आयोजन बंद किए जाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है। आपको बताते चलें कि चित्रकूट मंदाकिनी नदी के तट पर लगने वाला यह देश का इकलौता गधा मेला है जिसमें हर साल करोड़ों का व्यापार होता है। इस अनोखे मेले के लिए शासन के द्वारा मानदेय जारी किया जाता है।

Maihar MLA Narayan Tripathi

विधायक नारायण त्रिपाठी ने पत्र में लिखा छवि हो रही धूमिल

मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर चित्रकूट में लगने वाले गधे मेले को बंद कराए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट का नाम और उसकी छवि इस औरंगजेबी परंपरा के कारण धूमिल हो रही है। भगवान राम की तपोस्थली की पहचान गधा मेला से होना और चित्रकूट की पहचान के साथ गधों के मेले का जुड़ना दोनों ही बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इससे यहां के संत महात्माओं और भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। चित्रकूट भगवान की तपस्थली है, परमधाम है, रामभक्तों का तीर्थ क्षेत्र है। यहां देश का इकलौता खच्चर-गधा मेला आयोजित होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुगल शासक औरंगजेब ने ऋषि-मुनियों,आश्रमों और मठ- मंदिरों की नगरी चित्रकूट में यह गधा मेला का कार्यक्रम कराया होगा लेकिन अब यह इसकी पहचान बनती जा रही है। इसे रोकना और बंद करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+