Satna News: घर बुलाकर बहन के प्रेमी की भाई ने रॉड मारकर तोड़ दी गर्दन; फिर शव को बाइक से घसीटा
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी-शुदा बहन से एक युवक बात करता था। बहन का प्रेमी नहीं माना तो भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गर्दन तोड़कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर थाना के गांव रेउहान के बधान टोला का बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक बधान टोला निवासी मृतक धर्मेंद्र नामदेव ने बताया कि वो पहले से ताक में था और मौका मिलते ही उसको पकड़ लिया। घटना के दिन भी समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन धर्मेंद्र समझने को तैयार नहीं था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। जब वह भारी पड़ने लगा तो दोस्त को बुलाकर उसके उसके सिर पर पहले लोहे की रॉड मारी। जब वह असहाय हो गया तो दोस्त और मैंने गर्दन तोड़ दी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को बाइक से घसीटते हुए सलैया रोड की बावड़ी के में फेंक आए। आरोपी भाई अनिल कुमार वर्मा और उसके दोस्त राजा भैया चौधरी को 24 घण्टे से पहले गिरफ्तार कर बिरसिंहपुर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
थाना प्रभारी ने निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी मैं जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र वर्मा परिवार की लड़की को असमय फोन करके परेशान करता था। वह शादीशुदा था इसके बाद लड़की को फोन करता था। नौ साल से यह प्रेम प्रसंग दोनों का चल रहा था।
शादी शुदा युवक से अपनी बेटी का प्रेम प्रसंग चलने की खबर मिलते ही वर्मा परिवार ने मृतक आशिक धर्मेंद्र को समझाने का प्रयास करते रहे है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक धर्मेंद्र लड़की का अपने साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस एवज में वह कई बार पैसे भी वसूल करता था। यही कारण था कि वर्मा परिवार का गुस्सा फट पड़ा और यह खौफनाक वारदात हुई है।












Click it and Unblock the Notifications