Satna News: सरकारी ब्रांड की बोरियों का गजब खेल, नकली DAP आप भी तो नहीं ले रहे
Satna News: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में एक नकली बोरियां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस फैक्ट्री में सरकारी ब्रांड की खाद की बोरियां बनाई जा रही थीं।
शुक्रवार को डीएपी की नकली बोरियां बनाने से संबंधित एक मामले का अधिकारियों द्वारा भंडाफोड़ किया गया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा गठित अधिकारियों की टीम ने करीब 7 घंटे तक छापामार कार्रवाई के दौरान डीएपी उर्वरक की प्रिंटेड लगभग 1 हजार नकली बोरियों को जब्त किया है।

साथ ही जिस कारखाने में डीएपी की नकली बोरियां बनाने का काम चल रहा था, उसे सीज कर दिया गया है। जब्त बोरियां पुलिस के सुपुर्द करते हुए उपसंचालक कृषि (डीडीए) मनोज कश्यप द्वारा उक्त फर्जी कारोबार में आरोपित फर्म साई सिमरन पोलीमर्स के संचालक गंगाराम होतवानी पुत्र नानकराम होतवानी (39) के खिलाफ धारा 7, 19सी (1), 19सी (2), 19सी (4), 19सी (5), 21(ए) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज करते हुए प्रकरण जांच में लिया गया है।कायमी कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक राजललन बागरी की शिकायत पर की गई।
Recommended Video
डीडीए मनोज कश्यप के जानकारी मुताबिक सूत्रों से मिली जानकारी पुख्ता हो जाने पर 3 दिन पहले साईं सिमरन पोलीमर्स कारखाने के संचालक के पास एक कर्मचारी को भेजकर डीएपी की एक हजार बोरियों की खरीदी का सौदा तय किया गया था।
संबंधित द्वारा 20 रुपए प्रति बोरी की दर से 20 हजार रुपए का भुगतान मांगा गया। बकौल डीडीए सौदा तय हो जाने के बाद आरोपी कारखाना मालिक द्वारा बताए गए एकाउंट पर 5 हजार का ऑनलाइन अग्रिम भुगतान किया गया। यह अग्रिम भुगतान मिलने के बाद कारखाना संचालक द्वारा डीएपी की खाली बोरियां शुक्रवार को जो समय तय किया गया, उसके अनुसार एक कर्मचारी को शुक्रवार को करीब 3 बजे बोरियां लेने के लिए भेजा गया।
यह कर्मचारी ऑटो लेकर उक्त कारखाने में पहुंचा, उसके ऑटो में कारखाने के संचालक द्वारा 1 हजार बोरियों का बंडल जैसे ही लोड किया गया, पहले से ही मुस्तैद अधिकारियों ने फैक्ट्री में दाखिल होकर कार्रवाई सुनिश्चित की है।












Click it and Unblock the Notifications