Satna News : फल समझकर रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
Satna News : जिले में रतनजोत के पौधे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले के देवरी जगदीशपुर गांव का है, जहां रतनजोत के बीज खाने से एक साथ 08 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी,पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे 1 ही परिवार के हैं और उनकी उम्र तीन से 8 साल के बीच है।

जानें पूरा मामला
मामला सतना जिले के अमरपाटन इलाके के देवरी जगदीशपुर ग्राम पंचायत का है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि बच्चे दोपहर में मकान के बाहर खेल रहे थे। जहां ये बच्चे खेल रहे थे, वहीं पर रतनजोत के पौधे भी लगे हुए थे। बच्चों ने रतनजोत के बीज तोड़ कर खा लिए। कुछ देर बाद 1 के बाद 1 सभी के पेट में दर्द शुरू हो गया और वे उल्टियां करने लगे। परिजन घबरा गए और उन्हें अमरपाटन के सरकारी हॉस्पिटल लेकर आए।
बच्चों ने पूछताछ में जानकारी दी कि उन्होंने एक पौधे से बीज तोड़ कर खाए हैं। तब परिवार वालों को पता चला कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए हैं। डॉ. तरुण आवासे ने उनका उपचार शुरू किया। चांदनी साकेत 3 साल, दीपिका 5 साल, कार्तिक 4 साल, प्रिंस साकेत 8 साल, अंश 8 साल, दीपा 8 साल और अनुज साकेत 7 साल शामिल हैं। बच्चों की हालत अब ठीक बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications