Satna News: सतना झुकेही के पास खड़े ट्रक में घुसी पिकअप गाड़ी, तीन की मौत, 9 लोग घायल

Satna News: सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक पिकअप वाहन टकरा गया। जिसके कारण पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं।

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना और कटनी जिले की बॉर्डर में भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। जिसमे पिकप सवार 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई तो अन्य 8 लोगो को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार मंडला जिले के 9 लोग मछली पकड़ने के काम से बाणसागर के रामपुर गए हुए थे जहां से लौटते समय पिकप चालक ड्राइवर और क्लीनर सहित 11 लोग सतना जिले के झुकेही पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमे ड्राइवर, क्लीनर सहित तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तो वही 6 वर्षीय मासूम सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Satna News

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कटनी और सतना पुलिस पहुंचकर 108 के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां मृतकों शिव कारियाम, रोहित धुर्वे और छोटू बर्मन को शव परीक्षण के लिए मर्चुरी में रखवाया गया तो वही घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया की झुकेही पास हुए सड़क हादसे में मृतक और घायल लोगो को कटनी जिला अस्पताल लाया गया है जिसमे बच्ची सहित 8 लोगो को भर्ती किया है। सभी को गंभीर चोट आई थी एक को जबलपुर रेफर किया गया है अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस के मुताबिक तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे 11 लोगो से भरी पिकप जो कटनी से होते हुए मंडला जा रही थी। तभी रोंग साइड से आ रहे पेट्रोल के टैंकर से अमदरा झुकेही के पास दोनो को सीधी भिड़ंत हो गई।

जिसमे मंडला निवासी गौरी बर्मन, उमेश बर्मन, राजेंद्र बर्मन, राजकुमार बर्मन, अंजली बर्मन, बद्री बर्मन, रोहित बर्मन और विजय बर्मन गंभीर रूप से घायल हुए तो वही अन्य 3 की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की वजह घना कोहरा और नियम विरुद्ध तरीके से आ रहे टैंकर बताया गया जिसके कारण ये भीषण सड़क हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे हादसे की जांच शुरूकर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+