Maihar News: दो गज जमीन को लेकर दो परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत, 5 घायल
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दो गज जमीन के लिए दो परिवारों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। खूनी संघर्ष के दौरान ही परिवार के किसी सदस्य ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।

दरअसल, बेरमा गांव में दो पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने कुछ दिन पहले हिंसक रूप ले लिया था। जिसके चलते दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले मैहर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जमीन को लेकर हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल केमुताबिक दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष आपस मे एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं। परिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा था, जिस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications