Maihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, परिजनों को भी नहीं छोड़ा

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सिगरेट के पैसे मांगने पर एक युवक ने अपने 25 साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। तो कुछ युवक चिल्ला रहे हैं। यह पूरा वाक्य अमरपाटन थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर जग्गनाथ चौराहे का है।

Maihar cigarette demanding money beaten up

हमले में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

जानकारी मुताबिक मदन गोपाल गुप्ता नाम के एक दुकानदार की दुकान पर दो शराबी सिगरेट लेने पहुंचे थे। दुकानदार ने सिगरेट तो दे दी, लेकिन जब उसने पैसे मांगे तो दोनों आनाकानी करने लगे। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

देखते ही देखते दोनों शराबियों ने अपने दो दर्जन साथियों को बुला लिया और दुकानदार और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में दुकानदार मदन गोपाल गुप्ता, उनके चाचा और भाई समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई।

पीड़ित दुकानदार के जानकारीमुताबिक कुछ लोग दुकान में आकर सिगरेट मांगने लगे। मैंने उन्हें सिगरेट दी तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जोर लगाकर पैसे मांगे तो वो लोग गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने दुकान का सारा समान गिरा कर तोड़फोड़ करने लगे। मेरे चाचा और भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई है।

मामले के बाद पीड़ित दुकानदार ने मुकुंदपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+