Maihar News: मैहर में गल्ला व्यापारी का अपहरण, फिरौती की रकम सुनकर परिजनों के उड़ गए होश
Maihar News: जानकारी के अनुसार अपहृत गल्ला व्यापारी दद्दूलाल गुप्ता मैहर मंडी में गल्ले का बड़ा व्यापारी है। इसके अलावा वह लोगों को ब्याज पर पैसे देने का भी काम करता है।
Maihar News: मध्य प्रदेश विंध्य क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनमें पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में मैहर जिले में व्यापारी की दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।
मैहर जिले भैंसासुर ग्राम में शनिवार की शाम एक 65 साल बुजुर्ग दद्दू प्रसाद गुप्ता नामक गल्ला व्यापारी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने मामले की शिकायत मैहर कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर बुजुर्ग गल्ला व्यापारी की तलाश में जुट गई।

घटना का एक एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार से व्यापारी का अपहरण करना बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने इस घटना पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। कार से आए कुछ अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग का अपहरण कर लिया। मामले में फिरौती की बात आ रही सामने।
मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों ने अपहृत के परिजनों को फोन कर फिरौती की मांग की है। हालांकि उन्होंने रकम के बारे में नहीं बताया है।
थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के अनुसार व्यापारी का अपहरण हुआ है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमारा पूरा फोकस सकुशल रिहाई और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने पर है। जल्द ही इस घटनाक्रम से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications