Satna News: स्कूटी से लाडली बहना सेना के साथ आया सीएम शिवराज का काफिला, प्रदेश में पहली बार हुआ नवाचार
Satna News: सीएम शिवराज सिंह चौहान के रामनगर पहुंचने से उत्साहित लाड़लियां ने उन्हें हेलीपैड से स्कूटी स्क्वाड के साथ सभा स्थल तक पहुंचाया।

Satna News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सतना जिले के रामनगर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। हेलीपैड पर पहुंचने पर लाड़ली बहना सेना ने उनका स्वागत किया। प्रदेश में पहली बार नवाचार किए गए हैलीपैड से स्कूटी स्क्वाड के साथ स्कॉर्टिंग करते हुए सभा स्थल तक लड़कियों ने पहुंचाया।
सतना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि, मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना सेना के रूप में हमारी बहनें स्कूटी से रामनगर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लाड़ली बहना सेना के रूप में मध्यप्रदेश में यह नई क्रांति है। लाड़ली बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी पहनाई पगड़ी की शान कभी जाने नहीं दूंगा। हमारी संस्कृति में महिलाओं को सदैव देवी का दर्जा दिया है। भारत गीता गंगा और गायत्री का देश रहा है।
भाजपा सरकार में अब समाज की मानसिकता बदल रही है। बेटियों के जन्म को अब सौभाग्य माना जाता है। मध्यप्रदेश में बेटियाँ बोझ नहीं बल्कि वरदान मानी जाती है।
Recommended Video

सतना जिले के रामनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों की सौगातें दी है। यहां मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।












Click it and Unblock the Notifications