Ground Report: शहर में पार्किंग का अभाव, होती हैं अवैध वसूली, सतना के ऑटो चालकों ने बखिया उधेड़ दी
Satna News: मध्य प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव की वोटिंग चार चरणों में होनी है। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही जनता ने अपना मन बना लिया है कि किसे वोट करना है। [वीडियो नीचे हैं]
लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच वन इंडिया हिंदी की टीम भी अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बात कर रही है। इसी कड़ी में रिपोर्टर राकेश पटेल ने सतना शहर के सर्किट हाउस पास ऑटो चालकों से बात की है। ऑटो चालकों ने कहा है कि इस बार हम बदलाव चाहते हैं। खासकर शहरी क्षेत्र के ऑटो चालक काफी नाराज दिखे हैं।

सतना लोकसभा सीट में 30 सालो से भाजपा का राज रहा है। 2004 से गणेश सिंह सांसद है। ऑटो चालक मनोज मिश्रा ने बताया कि सतना शहर में कहीं भी ऑटो पार्किंग नहीं है। बिना नियम कानून की 15 रुपए की अवैध वसूली होती है। रेलवे, बस स्टैंड, सिविल लाइन, कलेक्ट और कचहरी कहीं भी पार्किंग नहीं है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर लेकर भाजपा यहां से चुनाव हार जाएगी।
Recommended Video
दूसरे ऑटो चालक ने बताया कि शहर में पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल बनाने में प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। शहर में पार्किंग व्यवस्था ना होने से ऑटो चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक और ऑटो चालक ने कहा कि महंगाई की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है। बैट्री ऑटो सरकार की तरफ से हमें फायनेंस किया जाए।
सिटी बस और ई रिक्शा से हो रहा नुकसान
एक अन्य ऑटो चालक ने कहा कि ई रिक्शा और सिटी बसों से नुकसान हो रहा हैं। इसकी वजह से हमारे काम पर असर पड़ रहा है। सुबह 6 बजे से आया हूं और दोपहर के 12 बज गए हैं, अभी तक 100 सौ रुपए का भी धंधा नहीं हुआ है। सवारी मिलेगी तभी तो हमारी कमाई होगी। उन्होंने कहा कि जो हमारे बारे में सोचेगा, हम उसी को वोट देंगे।

दूसरे चालक ने बताया कि शासन प्रशासन को शहर में पार्किंग की व्यवस्था करने की जरूरत है मोदी सरकार में अच्छा विकास हुआ है और मोदी है तो मुमकिन है। एक अन्य ऑटो चालक ने कहा कि शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। 20 सालो में कोई काम नहीं हुआ है। हम ऑटो चलाने वाले लोगों पर किसी ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया है।
दूसरे चरण में होगी वोटिंग
सतना लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी। बीजेपी और कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा में है। कांग्रेस प्रत्याशी कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में गणेश सिंह को मात दी है।












Click it and Unblock the Notifications