MP News: ब्रिटेन के जिस किंग्स कॉलेज में पढ़े थे राजीव गांधी उसके स्टूडेंट ट्रस्टी बने सतना के विराजित

विराजित सिंह किंग्स कॉलेज लंदन में अर्थशास्त्र और विकास के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। गत दिवस हुए छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज कर उन्हें छात्र ट्रस्टी चुना गया।

Kings College of London Student Trustee Virajit

सतना से ताल्लुक रखने वाले विराजित सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। विराजित सिंह को एशिया के सबसे बड़े छात्र संघ का ट्रस्टी चुना गया है। ब्रिटेन में स्थित किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन में विराजित सिंह इकोनॉमिक्स एंड डेवलपमेंट के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। भारत देश में हेयर सेकेंडरी की परीक्षा पास करने बाद विराजित ब्रिटेन में उच्च शिक्षा पाने के लिए गए थे, जहां हुए छात्र संघ के चुनाव में उन्हें कॉलेज स्टूडेंट ट्रस्टी चुना गया है।

ब्रिटेन के जिस किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। उसके स्टूडेंट ट्रस्टी बनकर सतना के विराजित सिंह ने देश के साथ जिले का नाम रोशन किया है।

विराजित सिंह किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन में इकोनॉमिक्स एंड डेवलपमेंट के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। विगत दिवस हुए छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज कर वे स्टूडेंट ट्रस्टी चुने गए। विराजित सिंह विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह के पोते और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रमादित्य सिंह के पुत्र हैं।

विराजित देश में हायर सेकंडरी की परीक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए 2022 में लंदन चले गए थे। यहां राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े विराजित छात्र संघ चुनाव में लंदन के अन्य छात्रों को पीछे छोड़ते हुए ट्रस्टी का चुनाव जीता इस उपलब्धि पर परिवारजन एव मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

31 जुलाई को संभालेंगे ट्रस्टी का दायित्व: कॉलेज स्टूडेंट ट्रस्टी का कार्यालय आधिकारिक तौर पर 31 जुलाई 2023 से 1 अगस्त 2024 तक रहेगा। किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन में ट्रस्टी की भूमिका कंपनी अधिनियम 2006 के साथ-साथ धर्मार्थ अधिनियम 2011 के तहत कानूनी जिम्मेदारियों को वहन करती है। बोर्ड की बैठकों में निर्णय लेते समय इन कानूनी दायित्वों की जानकारी ट्रस्टियों को प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+