Valentine Day 2023: पाकिस्तान में जन्म, भारत में हुई मोहब्बत, कागज-कलम खरीद कर लिख डाली दिल की बात
सतना स्थित कृष्ण नगर की हरिओम कॉलोनी में रहता है। होलाराम वाधवानी की उम्र अब 77 साल हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम है कमलादेवी वाधवानी है।

सतना शहर के रहने वाले होलाराम वाधवानी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। जब वह 3 वर्ष के थे तब उनके पिता उन्हें भारत ले आए। सतना में कुछ वर्षों बाद कमलादेवी वाधवानी के प्यार में इतने दीवाने हुए की एक पैसे की कलम और दो पैसे के प्रेम पत्र में अपने दिल की बात लिख डाली। 25 पेज के प्रेम पत्र से शुरू हुई मोहब्बत 77 साल की उम्र में भी बरकरार है। वैवाहिक जीवन के 55 साल पूरे हो गए। लेकिन आज तक परिवार में कोई लड़ाई नहीं हुई।
सतना शहर के कृष्ण नगर निवासी होलाराम वाधवानी की माने तो वह जब 3 साल के थे। तब उनके पिता उन्हें पाकिस्तान के शख्खर जिले से भारत के सतना लेकर आए थे। होलाराम पाकिस्तान के निवासी थे। लेकिन वह 3 वर्ष की उम्र में सतना आ चुके थे, 2 अगस्त 1945 को उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था, जब 1947 में देश आजाद हुआ, और सन 1948 में वह भारत आए, 30 मार्च 1967 को उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की, वैवाहिक जीवन के 55 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक इन दोनों के बीच किसी प्रकार का वाद विवाद या स्पीड ब्रेकर नहीं लगा।
उनकी पत्नी कमलादेवी की माने दोनों के बीच कभी कोई मनमुटाव होता है, तो आपस में बैठकर उसे सुलझा लेते हैं, इससे हमारा प्यार हमेशा उसी तरह बना रहता है, इन दोनों दंपत्ति की खुशियों भरी इन तस्वीरों को देखकर आप खुद भी अपनों के दीवाने हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications