Satna News: पार्षद के पति से प्रताड़ित युवक ने गटकी हेयर डाई, घटना का लाइव वीडियो बनाया

हेयर डाई पीने के पहले मिथलेश धोबी ने आप बीती भी सुनाई। उसने वार्ड नंबर 13 की पार्षद सुनीता के पति राजेश स्वीपर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।

satna youth p hair dye,

सतना जिले के चित्रकूट के चौबेपुर में बुधवार की दोपहर एक युवक ने हेयर डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने मामले का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसको जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए सुना गया कि वार्ड 13 की पार्षद का पति राजेश बसोर ने मारपीट की और चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि डाई पीने वाले युवक के खिलाफ पार्षद पति ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक का नाम मिथिलेश धोबी है और वह इंदिरा नगर में रहता है। युवक की हालत खतरे से बाहर है।

डाई पीने वाले युवक मिथलेश धोबी ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि पार्षद राजेश कॉलोनी के युवकों को शराब पिलाता है। 2 दिन पहले शराबखोरी के दौरान उसका मोबाइल गुम गया था। पार्षद पति ने मोबाइल के साथ सोने की चैन और 40 हजार नकद की चोरी का आरोप लगाकर थाना में शिकायत कर दी। पार्षद पति ने मारपीट कर उंगली तोड़ दी।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर मामले का पता चला। घटना की जांच की जा रही।

एसडीओपी आशीष जैन ने बताया कि मिथिलेश धोबी की हालात खतरे से बाहर है। उसके खिलाफ पार्षद पति ने चोरी की रिपोर्ट की थी। थाना प्रभारी एचएल मिश्रा से रिपोर्ट मंगाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+